Latest Posts
   
home 

फर्नीचर की तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

प्रतीकात्मक चित्र

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला में फर्नीचर की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रूपए का माल जलकर राख हो गया।बारादरी थाना क्षेत्र के कांकरटोला में नवाब साहब फर्नीचर हाउस, हनी सोफा रिपेयर और मिकाईल फर्नीचर हाउस में भीषण आग लग गई। तीनों दुकानों में किसी कारण आग लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लोगों ने आग की लपटे उठते देखी तो फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही तत्काल फायर स्टेशन से एक के बाद एक चार गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही समय रहते तीनों दुकानों में लगी आग को बुझा दिया गया। वरना आसपास की दुकाने भी चपेट में आने की संभावना थी। दुकान मालिकों ने आग से जले फर्नीचर की कीमत लाखों रुपए बताई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!