Latest Posts
   
home 

चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा, चोरों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, चाकू बरामद।

बरेली। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।चोरों के पास से दो तमंचा जिंदा कारतूस चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

मीरगंज प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह ने बताया कि उनको मुखबिर के द्वारा तीन चोरों की सूचना मिली थी, उनको मौके पर जाकर पुलिस ने पकड़ लिया है, उनके पास से दो देशी तमंचे, चार चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

बरेली थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से देसी तमंचे, चाकू और बाइक की बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार की रात मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि गोरालोकनाथ पुर रोड पर हेमराजपुर मोड़ पर तीन शातिर चोर हेमराजपुर गांव मे चोरी करने की योजना बना रहे है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीनों चोर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया पुलिस को तीनों अपराधियो के पास से दो 12 बोर के देसी तमंचे, जिंदा कारतूस,चार चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है ।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!