Latest Posts
   
home 

घटतौली पर नकेल,पूर्ति विभाग को मिलीं 800 ई-वेइंग मशीनें।

बरेली । घटतौली पर रोक लगाने के लिए अगले महीने से ई-वेइंग मशीनों से राशन का वितरण किया जाएगा। पूर्ति विभाग को 800 ई-वेइंग मशीनें मिल चुकी हैं। इन्हें संबंधित तहसीलों में रखवा दिया गया है। जल्द ही बची हुई मशीनें आ जाएंगी।
ई-वेइंग मशीनें लगने के बाद कार्ड के यूनिटों के अनुसार वजन पूरा नहीं होने तक पर्ची नहीं निकलेगी। ऐसे में राशन भी लाभार्थी को जारी नहीं किया जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि जिले में 1800 ई-वेइंग मशीनें प्राप्त होनी हैं। पुणे से करीब 800 मशीनें मिल चुकी हैं और एक हजार आनी बाकी हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!