Latest Posts
   
home 

झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की मौत, एक गम्भीर घायल।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंच गई। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की।
जानकारी के मुताबिक गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। मकान की छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह उसमें आग लग गई। जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर जाकर गिरा। झोपड़ी के पास कुछ बच्चे लुकाछिपी खेल रहे थे। चार बच्चे झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली। मासूम बच्चे लपटों के बीच में फंस गए। 

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। इनमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन थे। चौथी बच्ची नीतू पुत्री अमिताभ (6) को आननफानन अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

इन बच्चों की हुई मौत 
1.प्रियांशी पुत्री भीम (5)
2.मानवी पुत्री अमिताभ  (3)
3.नैना पुत्री सुखवीर (5)

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!