Latest Posts
   

सिर पर लाठी से प्रहार कर घायल किया रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव भैसाहग्वालपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 24 मई को समय लगभग साढ़े सात बजे मेरा बड़ा भाई गिरीश चन्द्र पुत्र जयन्ती प्रसाद घर से आवारा पशुओं की देखरेख के लिए जा रहा था तभी मेरे गाँव के देवेन्द्र कुमार पुत्र छेदालाल नशे में धुत गाली देते हुए आ रहा था।गाली देने से मना किया तो मेरा भाई आगे निकला तभी देवेन्द्र ने लाठी से सिर पर बार कर दिया।जिससे मेरा भाई चोट खाकर गिर पड़ा और वह भाग गया।लोगो ने मुझे फोन पर सूचना दी मैंने मौके पर पहुँचकर देखा तो मेरे भाई के सिर से बहुत खून बह रहा था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!