Latest Posts
   
home 

हिंदू संगठनों ने तिरुपति बालाजी में प्रसाद में मिलावट को लेकर किया प्रदर्शन

बरेली । हिंदू संगठनों ने तिरुपति बालाजी में प्रसाद में मिलावट को लेकर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन जन आक्रोश रैली लेकर जैसे ही कमिश्नरी पहुंचे तो वहां कमिश्नर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया और फिर सभी लोग कमिश्नर प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। सभी लोग वही पर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
इसमें बीजेपी, आरएसएस, वीएचपी समेत सभी हिंदू संगठनों ने मिलकर जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रैली में मौजूद रहे। हिंदू संगठनों में बडी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। वही कमिश्नरी में सभी ने धरना दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। तिरुपति बालाजी में प्रसाद में मिलावट मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकाली।

हिंदू संगठनों की मांग है की जितने भी हिंदू मंदिर है उनसे सरकारी नियंत्रण हटे, हिंदू आस्था से खिलवाड़ बंद किया जाए, तिरुपति बालाजी प्रसाद मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!