Latest Posts
   
home 

जंगल से निकले बाघ ने गांव में बनाया अपना डेरा, ग्रामीणों में खौफ


रिपोर्ट: विमलेश कुमार
पीलीभीत।  थाना माधौटांडा इलाके के मटैया लालपुर गांव की आवादी में जंगल से निकले बाघ ने अपना डेरा जमा लिया। जिस कारण कालौनी में छप्परपोश घरों में रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है।

वहीं बाघ पकड़ने को गए वन विभाग के अफसरों का दावा हवा हवाई होने से लोगो मे रोष व्याप्त है।

बता दें कि एक सप्ताह से ग्राम मतैया लालपुर में आबादी के बीच बाघ ने अपना डेरा बना लिया है बाघ की मौजूदगी के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। जिसके कारण ग्रामीण लोग रातें जागकर गुजारते हैं।

वहीं वन विभाग के ढुलमुल रवैये से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!