Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

घर में लगी भीषण आग,समान जलकर हुआ राख

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के राजपुर कला बाजार में शुभम माहेश्वरी के घर और मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। यह घटना आज सुबह लगभग 6 बजे हुई, जिसमें करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

शुभम माहेश्वरी के घर में जूता-चप्पल का गोदाम भी था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर लगभग दो घंटे की देरी से पहुंचीं।

थाना अलीगंज के प्रभारी जगत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, तो उनमें पानी नहीं था।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!