Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत 

8 फरवरी को नगर में होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली गई संपर्क रैली


बरखेड़ा। 8 फरवरी को कस्बे के श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला मैदान पर संत रविदास हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा सुनियोजित हिंदू सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा कस्बे में आज 12 बजे संपर्क रैली निकाली गई ।

यह रैली कस्बे के बाला जी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई।

रैली को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अशोक ठैनुआ के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें जिला प्रचारक द्वारा लोगो से अपील की गई कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महंत योगी हनुमान नाथ जी के विचारों को सुनकर हिंदी सम्मेलन को सफल बनाएं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!