Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

डिवाइडर में लगे पेड़ों को पानी दे रहे टोल कर्मी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

बरेली। नैशनल हाइवे पर सतुईया पट्टी गांव के पास सोमवार दोपहर मे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों में पानी लगा रहे टोल कर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
मृतक परमानन्द गंगवार (50 वर्ष) पुत्र रोशन लाल गंगवार, गांव खिरका जगतपुर निवासी है। वह नैशनल हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत थे। सोमवार को वह टैंकर से डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों में पानी लगा रहे थे, तभी मीरगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि परमानन्द गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने कुछ समय के लिए हाइवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम नहीं लगने दिया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!