Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर

बरखेड़ा।शनिवार को खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही बरखेड़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नवाज अदा कराई।पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का मौहल रहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर के मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर के मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किया गया था।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही शांति समिति की बैठक लेकर समाज के प्रमुख लोगों को समझाइश दे दी थी।आज नगर के सभी चौक-चौरहों में पुलिस के जवान तैनात रहे।रमजान के पाक माह में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा रखने के बाद चांद का दीदार होने पर ईद मनाते हैं। शुक्रवार को चांद का दीदार हुआ।इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। अलविदा जुमा में पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी।ऐसे में निर्धारित समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई और नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।दिन भर सभी मुस्लिम मोहल्लों में चहल पहल देखी गई।करीब सप्ताह भर पहले से ईद की तैयारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा की जा रही थी। गुरुवार को धूमधाम के साथ ईद का पर्व मनाया गया।भाईचारा और सौहार्द बढ़ने की कामना की गई।इस मौके हाजी जमील अहमद अंसारी, बशीर अहमद,मो०असलम कोटेदार, सेठ मो०अनस,नफीस अहमद लेखाकार,अकील अंसारी,नदीम अंसारी,मो० रजा अंसारी, मो० इलियास क़ुरैशी,इमरान अंसारी,मास्टर यामीन,रेहान अंसारी,असद क़ुरैशी, हाफ़िज़ इंतज़ार अहमद,मो०जैनुल,फारूक क़ुरैशी,जीशान कुरैशी, इमरान कुरैशी,अनवार सिद्दीकी,मोहम्मद सादिक सिद्दीकी,अबरार कुरैशी, अफरोज अंसारी, रिजवान अंसारी,समर ख़ान,अफ़ाक़ ख़ान,ज़ाकिर क़ुरैशी आदि सैकड़ों लोगो ने नमाज अदा करी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!