Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य 

फूड इंस्पेक्टर ने किराना व्यापारी की दुकान पर मारा छापा,फूड इंस्पेक्टर का व्यापारी में हुई झड़प

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी कस्बा मे फूड इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ केशव किराना स्टोर की दुकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए व्रत में आने वाला कूटु का आटा, साबूदाना, सेदा नमक के नमूना भरा। फूड इंस्पेक्टर के द्वारा केवल एक ही दुकान पर कार्यवाही करने के आरोप में दुकानदार की फूड इंस्पेक्टर से तीखी झड़प हो गई। कस्बे में फूड इंस्पेक्टर के द्वारा छापे की भनक लगने से कस्बे के अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप वर्मा अपनी टीम के साथ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की मुख्य बाजार में मौजूद केशव किराना स्टोर पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने दुकान में बेचने के लिए रखा कूटु का आटा, साबुदाना, सेंधा नमक का नमूना भरने लगे इस बात से दुकानदार भड़क गया उसने फूड इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार में एक तरफ से कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे है।

कस्बे में अन्य दुकानों पर छापा मार कार्यवाही नहीं होने पर दुकानदार और फूड इंस्पेक्टर और उसकी टीम के सदस्यों के बीच काफी देर झड़प हुई।

हालांकि टीम ने (उपवास) व्रत मैं काम आने वाली खाने पीने की चीजों का नमूना भर दिया।

फूड इंस्पेक्टर के द्वारा छापा मार कार्यवाही की भनक लगते ही परचूनी की चलने वाले वरिष्ठ व्यापारी एवं अन्य दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। कस्बे में छापे मार कार्रवाई के दौरान राघवेंद्र प्रताप वर्मा, ज्योत्सना त्रिपाठी, प्रवीण कुमार राय, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!