Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पाकिस्तान जिन्दा बाद के लगे नारे, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी के कैद हुए नारे लगाते आरोपी वीडियो वायरल 

बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में कुछ युवकों पर विवादित नारे लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की हमारा चैनल पृष्टि नहीं करता

क्रिकेट खेलते युवकों ने लगाए नारे, इलाके में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार इलाके में क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़के अचानक बाइकों पर सवार होकर विवादित नारे लगाने लगे।बताया जा रहा है कि वे अपने एक साथी कासिफ का नाम लेकर भी नारेबाजी कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों ने रोका तो हुई बहस और हाथापाई

जब आसपास के लोगों ने युवकों को ऐसा करने से रोका, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई की स्थिति बन गई। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इंस्पेक्टर संजय धीर मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

कई आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!