Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कुछ दिन पहले मौलाना की हुई मौत के मामले में पत्नी कराई एफआईआर दर्ज, ट्रेन में मौलाना से मारपीट और हत्या का लगाया आरोप

बरेली। योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में सफर कर रहे मौलाना तौसीफ की मौत जिन हालात में हुई उसके बाद से कई सवाल खड़े हो रहे थे। उनकी पत्नी ने ट्रेन में अपने शौहर से फोन पर बातचीत का हवाला देकर तौसीफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। अब सोमवार को बरेली पहुंची उनकी पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने जीआरपी थाना बरेली जंक्शन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में बिहार के किशनगंज जिला थाना ठाकुरगंज इलाके के गांव बाखोटोली की रहने वाली तबस्सुम खातून ने बताया कि उनके पति 23 वर्षीय तौसीफ रजा 26 अप्रैल की रात करीब 9:45 बजे ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से बरेली जा रहे थे। यात्रा के दौरान तौसीफ ने फोन कर बताया कि ट्रेन के डिब्बे में कुछ अज्ञात लोगों ने बेवजह उनके साथ मारपीट की है.
उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात भी कही।

तबस्सुम के मुताबिक पति ने उन्हें वीडियो कॉल भी किया था। पूरे मामले से जुड़ी करीब 30 सेकंड की ऑडियो और 2 मिनट 53 सेकंड की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी उन्होंने किया। पत्नी के मुताबिक इसके कुछ देर बाद पति का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद बात नहीं हो सकी।

अगले दिन 27 अप्रैल को पुलिस ने तबस्सुम को सूचित किया कि तौसीफ की स्थिति गंभीर है। बाद में उनकी मौत की जानकारी मिली। तबस्सुम ने आरोप लगाया है कि यह सामान्य घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आशंका जताई कि मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने ही तौसीफ को ट्रेन से नीचे फेंककर घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की।

तबस्सुम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी पंजीकृत कर दोषियों की गिरफ्तारी और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल उनके निवास स्थान से दूर होने के कारण शिकायत करने में देरी हुई। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!