Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

उप निबंधक समेत तीन कर्मचारी निलंबित

बरेली: महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने बरेली की सदर तहसील के निबंधन कार्यालय प्रथम में तैनात उप निबंधक रवि प्रकाश वर्मा, कनिष्ठ सहायक तोषक राजन राजपूत सहित वर्ष 2023 में निबंधन कार्यालय द्वितीय में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक शिवम मिश्रा को अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इन तीनों के विरुद्ध अनुशासनात्क कार्रवाई शुरू करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। प्रकरण वर्ष 2023 में रजिस्ट्री में खेल से जुड़ा बताया जा रहा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!