Latest Posts
   
home अंतरराष्ट्रीय उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

शर्मसार: बरेली में ठेले पर ले जाते मरीज का वीडियो हुआ वायरल, जिला अस्पताल की खुली पोल बिन इलाज के ठेले पर पत्नी को ले जाता लाचार पति

​रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली से झकझोर देने वाली तस्वीर स्वास्थ्य सेवाओं की उड़ी धज्जियाँ लाचार बुजुर्ग पति और ठेले पर की उम्मीद

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली से जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दावों और वादों की कलई खोलकर रख दी है। जहाँ सरकारें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दम भरती हैं वहीं जिला अस्पताल आज बदहाली की इबारत लिख रहा है।

​ठेले पर जिंदगी की जंग एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को एम्बुलेंस न मिलने के कारण हाथ ठेले पर लादकर अस्पताल पहुँचा।यह तस्वीर बताने के लिए काफी है कि एम्बुलेंस सेवाएँ केवल कागजों पर दौड़ रही हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में पहुँचने के बाद भी घंटों कोई सुध लेने वाला कोई डॉ नहीं था। वहीं अस्पताल के भीतर संवेदनहीनता अपनी चरम सीमा पर दिखी। बेबस बुजुर्ग कैमरे के सामने कहा कि मेरी पत्नी को कोई देखने वाला नहीं है, अगर यहाँ रही तो मर जाएगी ।

आखिर जिम्मेदार कौन

​करोड़ों का बजट डकारने वाला स्वास्थ्य विभाग एक बुजुर्ग को एम्बुलेंस क्यों मुहैया नहीं करा पाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ आखिर किसकी इजाजत का इंतजार कर रहे थे। ​क्या जिला अस्पताल अब केवल रेफरल सेंटर और लापरवाही का अड्डा’ बनकर रह गया है। यह केवल एक बुजुर्ग की व्यथा नहीं है बल्कि बरेली के चरमराते हेल्थ सिस्टम का डेथ वारंट है। ​उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को ठेंगा दिखाती ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय प्रशासन क्या एक्शन लेता है, या फिर हर बार की तरह जांच के नाम पर लीपापोती कर दी जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!