ADME के नेतृत्व में महिला आधिकारियों ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण
बरेली : अपर जिलाधिकारी (प्र०) पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) निधि डोडवाल, अपर उपजिलाधिकारी (सदर) मल्लिका नैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना, सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से जिला महिला चिकित्सालय जनपद बरेली का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद अनुपस्थित मिलें। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार गायनेकोलॉजिस्ट डॉ० शमी व डॉ० मिनाक्षी भी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिलीं।
नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ में अधिकांश कर्मियों की अनुपस्थित भी दर्ज की गयी।
अल्ट्रसाउण्ड कक्ष में मरीज के आवगमन के सम्बन्ध में कोई वैध रजिस्टर न होने के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित अल्ट्रासाउंड नोडल डॉ० सी० पी० सिंह (रेडियोलॉजिस्ट) द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर प्रस्तुत नही किया गया। उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया।
अल्ट्रासाउण्ड वार्ड पर तैनात वार्ड सहायक नीलम यादव द्वारा मरीजों के प्रति दुर्व्यवहार की कई शिकायतें प्राप्त हुयी जिसके सम्बन्ध में उक्त के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इमरजेन्सी में आने वाले रोगियों के सुचारू आवागमन हेतु एन्ट्री गेट पर स्ट्रेचर एवं वीलचेयर भी मौजूद नहीं थे और न ही एन्ट्री गेट पर वार्ड सहायक व गार्ड उपस्थित मिलें।
मौके पर मौजूद एक मरीज द्वारा बताया गया कि उसकी पैथोलॉजी की जाँच नहीं की जा रही है जॉच करने वाले सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उनसे सम्बन्धित होने वाली जॉच जिला चिकित्सालय में नहीं होती है।
उक्त जाँच को बाहर कराये जाने पर रू0 1700/- की धनराशि लगती है व साथ ही एक अन्य मरीज द्वारा बताया गया कि प्रोजेस्ट्रोन के इन्जेक्शन नहीं मिले, जिस कारण उन्हें बाहर से इंजेक्शन लगवाने पड़े।
