डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी
- नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप
विमलेश कुमार@express views
बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर 1 निवासी पप्पू लाल पुत्र काशीराम करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 30 नवंबर 2025 को नगर पंचायत बरखेड़ा से सफाई कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन रिटायरमेंट के डेढ़ साल बीत जाने के बाद पीड़ित को अभी तक न तो ग्रेच्युटी मिली है और न ही विभाग की तरफ से पेंशन बांधी गई । पीड़ित का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से नगर पंचायत के चक्कर लगा रहा है ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने ग्रेच्युटी के पैसे निकालने की सूरत में उससे रकम के 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की है ।
पीड़ित द्वारा करीब एक माह पूर्व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपनी ग्रेच्युटी और पेंशन के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।जिसमें पीड़ित ने नगर पंचायत द्वारा जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया था । पीड़ित ने बताया कि उसकी लड़की की शादी जल्दी ही होनी तय है ऐसे में वह भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने आरोप को झूठा बताया उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व 5 जून को पप्पू लाल को एक लाख रुपए का भुगतान किया गया है । वाकी विभाग कार्यवाही चल रही बजट आते ही ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्त लाभ दिए जाएंगे।