Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह अमीन को 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार संग्रह अमीन की पहचान जोरावर सिंह के रूप में हुई है।
आरोप है कि एक रिपोर्ट के एवज में वह पांच हजार रुपये की घूस मांग रहे थे। घूस न मिलने के कारण टालमटोल कर रहे थे।
एंटी करप्शन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शासन के कड़े निर्देश हैं। उसी क्रम में कार्रवाईयां जारी हैं। कोई भी पीड़ित व्यक्ति भ्रष्टाचार के संबंध में प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकता है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!