Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा सप्ताह भर चलने वाले भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। 15 जून 2026 से प्रारंभ हुए इस ‘अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह’ का मुख्य उद्देश्य भावी चिकित्सकों और समाज को योग के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष सभी कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विशेष थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Aging) पर आधारित हैं।

योग सप्ताह के तहत कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है। प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कॉलेज के शिक्षक, वरिष्ठ चिकित्सक और छात्र-छात्राएं पूरी ऊर्जा के साथ भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने के लिए रोजाना विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं।

सप्ताह भर के इस आयोजन में अब तक कई रोचक प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

16 जून को विद्यार्थियों के बीच ‘स्लोगन राइटिंग’ (नारा लेखन) और ‘पोस्टर मेकिंग’ प्रतियोगिता हुई, जहां कैनवास पर योग के महत्व को उकेरा गया।

17 जून को ‘योग आसन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कठिन और जटिल आसनों का प्रदर्शन कर अपनी शारीरिक दक्षता, संतुलन और लचीलेपन का लोहा मनवाया।

योग विभाग के अनुसार, यह तो सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में ज्ञान और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जिसमें कई प्रतियोगिताएं भाषण प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता ,लघु नाटिका आयोजित की जाएंगी।

कॉलेज प्रशासन और विभाग प्रमुखों ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती उम्र में मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एक अचूक दवा है। इस तरह के व्यावहारिक आयोजनों से हमारे भावी आयुर्वेदिक डॉक्टरों में योग को लेकर एक गहरी और जमीनी समझ विकसित होगी, जिसका सीधा लाभ आने वाले समय में देश-दुनिया से आने वाले मरीजों को मिल सकेगा।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!