Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रशासन ने पहले चरण में शाम तक करीब 150 बंदियों को नई जेल में लाने की तैयारी की है। बंदियों के सुरक्षित स्थानांतरण को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

जेल परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बंदियों की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और जेल कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, बंदियों के खान-पान, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था कर दी गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल सीमित संख्या में बंदियों को नई जेल में रखा जाएगा। इसके बाद प्रदेश के जेल मंत्री द्वारा जिला जेल का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य बंदियों को भी यहां स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे जेल की क्षमता के अनुरूप बंदियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।जेल प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई जा रही है। नई जिला जेल के संचालन से बंदियों के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ जेल व्यवस्था को भी अधिक व्यवस्थित और सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!