बरेली:सेंट्रल जेल उम्रकैद का कैदी फरार, प्रशासन और पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बरेली। सेंट्रल जेल से आज दोपहर एक उम्रकैद का कैदी फरार हो जाने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया फरार कैदी की पहचान दिनेश निवासी नेनेड़ा राजपूत थाना डिडौली जनपद अमरोहा के रूप में हुई है वह बिजनौर में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहा था।
बताया जा रहा है कि दिनेश जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दीवार फांदकर फरार हो गया घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक सहित अन्य अधिकारियों ने जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है जेल प्रशासन की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है फरार कैदी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
