Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार-दिशा पाटनी-अक्षरा सिंह,फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

  • वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के लिए पहुंची स्टारकास्ट”

बरेली में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार,एक्ट्रेस दिशा पाटनी समेत भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह सोमवार को अचानक बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। समस्त सितारे प्राइवेट जेट से इज्जत नगर स्थित बरेली एयरपोर्ट पर उतरने के 5 मिनट बाद चॉपर से मुरादाबाद के लिए पुनः रवाना हो गए।फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’के प्रमोशन के सिलसिले में टीम समेत मुरादाबाद जा रहे थे।

दिशा पाटनी ने पिता से कराई अक्षय की मुलाकात

बरेली एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद थे जहाँ दिशा ने अपने पिता से अक्षय कुमार की मुलाकात कराई जहाँ सभी के बीच कुछ देर बातचीत की वहीं एयरपोर्ट स्टाफ समेत सुरक्षा कर्मियों ने फ़िल्मी सितारों की एक झलक पाने की कोशिश की।

मात्र 5 मिनट का ठहराव लेकर हुए रवाना

प्राइवेट जेट से उतरने के बाद सभी सितारे एयरपोर्ट लाउंज में ठहरे बिना सीधे हेलीपैड पहुंचे जहाँ पहले से तैयार चॉपर द्वारा अक्षय कुमार,दिशा पाटनी और अक्षरा सिंह मुरादाबाद रवाना हो गए।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित बरेली एयरपोर्ट पर फिल्मी सितारों के पहुंचने की खबर मिलते ही हँलचल मच गई आनन-फानन में CISF और स्थानीय पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर सितारों को सुरक्षित किया हालांकि सितारों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी से वार्ता नहीं की।

वेलकम टू द जंगल’ का प्रमोशन
सूत्रों अनुसार अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’के प्रमोशन के लिए पूरी टीम मुरादाबाद में एक इवेंट में शामिल होने जा रही थी कि बरेली एयरपोर्ट को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया गया।दिशा पाटनी एवं अक्षरा सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!