Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

फाइल चित्र(मृतक)

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सभासद शराफत हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप संख्या यूपी-21 बीएन-5237 ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 9 निवासी रफीक (40 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शफी के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की से घायल रफीक को जिला अस्पताल बरेली भेजा। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रफीक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक के चाचा बुंदन एवं सभासद तसलीम और टिंकू ने बताया कि मृतक रफीक की सब्जी मंडी जामा मस्जिद गेट के सामने आटा-चावल की दुकान है रफीक आटा चावल का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
मृतक रफीक नौ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक रफी की मौत की खबर सुन चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन, सभासद उद्दीन, सभासद युनूस भाई कोटा डीलर वाहिद अंसारी, चेयरमैन प्रत्याशी रेहाना बेगम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात मृतक रफीक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ‌

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!