Latest Posts
   

सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक


​बरखेड़ा:सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भोपतपुर स्थित बिछुया बाबा मढ़ी से 12 अगस्त को आरंभ हुई पैदल कांवड़ यात्रा के शिव भक्तों ने आज सावन के तीसरे सोमवार को बिछुया बाबा मढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
​आज सुबह लगभग 10 बजे कछला घाट से जल लेकर चले करीब 150 पैदल कांवड़िए जत्थे के साथ बिछुया बाबा मढ़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचते ही सभी शिव भक्तों ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।
​कांवड़ यात्रा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, माताओं और बहनों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए शिव भक्तों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए जलपान और विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे भक्तों में और अधिक उत्साह देखने को मिला।
इसके अलाबा क्षेत्र के ग्राम नबादा महेश स्थित शिवमंदिर पर डाक काबड़ के पहुचने के बाद भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया, कस्बा बरखेड़ा स्थित श्री सिद्ध बाबा मड़ी के शिव मंदिर पर शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!