Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

चार गौ तस्कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल 

बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई परसोना नहर के पास हुई कार्रवाई में पुलिस ने चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया मुठभेड़ के दौरान तस्कर नसीम और राशिद के पैर में गोली लगी जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा कारतूस और एक जिंदा गोवंश छुरी और रस्सी बरामद की है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!