Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेडा: शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा,अब मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी पीलीभीत की दौड़

बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा में क्लियर व्यू अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ सेवानिवृत्त पतरौल रफीक अहमद और पूर्व लेखपाल बशीर अहमद सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।क्लियर व्यू अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सेंटर शुरू होने से अब बरखेड़ा और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर पीलीभीत नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और आने-जाने का खर्च बचने के साथ ही उन्हें लंबी कतारों और अन्य परेशानियों से भी राहत मिलेगी।अब तक क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए पीलीभीत जाना पड़ता था, जहां कई बार जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।सेंटर पर एमबीबीएस, एमएस डॉक्टर एम. जोसेफ द्वारा अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर बृजेश गंगवार, दीपक पांडे, हाफिज इंतजार अहमद, हसीब अहमद, शकील अहमद, राशिद खान सहित कस्बे के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!