Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल और काटा केक

बरखेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा और ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए।इस दौरान आयोजित सभा में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्वास्थ्य सेवाओं, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों, रक्तदान शिविरों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके बाद सभी अतिथि एवं गणमान्य लोग ब्लॉक सभागार पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार, बीडीओ बरखेड़ा लियाकत अली, सहायक विकास अधिकारी नजरुल हसन, जिला महामंत्री नागेंद्र गंगवार, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, प्यारेलाल कश्यप,अमित कुशवाहा,राजेंद्र पाठक,हरिओम पांडेय,अमित गुप्ता,चंद्रपाल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!