Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. वंदना शर्मा

बरखेड़ा। HRP महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इलयास ने प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय कर्मियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। युवावस्था जीवन निर्माण का महत्वपूर्ण समय है, इसलिए विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इलयास ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और जन-जागरूकता की भावना विकसित करना है। नशा-मुक्ति के लिए केवल शपथ लेना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि इसके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!