Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन के साथ-साथ एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार, गत 11 सितंबर 2026 को अवध नगर कॉलोनी निवासी जानकी देवी दुकान से वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने-चांदी (पीली धातु) की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस पर खुलासे का भारी दबाव था।

घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस टीम की मदद ली। तकनीकी सुरागकशी के आधार पर पुलिस ने 18 सितंबर को वांछित अभियुक्त इरफान उर्फ गुज्जर (पुत्र अज्ञात, उम्र करीब 24 वर्ष), निवासी जनपद शाहजहांपुर को पुष्प इंस्टीट्यूट कॉलेज रोड के पास से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटी गई चेन और अवैध असलाह बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस घटना में इरफान के साथ उसका एक अन्य साथी फूल कुरैशी निवासी शाहजहांपुर भी शामिल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरा आरोपी अभी वांछित है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!