Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के दूसरे दिन दर्शकों को वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला ने मंत्रमुग्ध कर दिया। रात्रि के समय आयोजित इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
वृंदावन से पधारे कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और उसके बाद की लीलाओं को बेहद सुंदर ढंग से दर्शाया। लीला के दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार अधर्मी कंस ने बालक कृष्ण का वध करने के लिए एक-एक करके कई असुरों को भेजा, लेकिन उसकी हर चाल विफल रही। इसके बाद कंस ने राक्षसी पूतना को भेजा, जिसका बाल कृष्ण द्वारा वध कर दिया गया।
​पूतना वध की इस लीला का मंचन होते ही पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। गोकुल और बृजमंडल के जयकारों से पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो गया।
​मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मेला मैदान और आसपास के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में रासलीला का आनंद लिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!