Latest Posts
   

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। काफी तलाश के बाद भी जानकारी न मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।गुड्डू के पुत्र शाहरुख ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता 17 सितंबर को सुबह करीब 8:30 बजे घर से पीलीभीत जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया गया कि गुड्डू के मोबाइल पर फोन करने पर घंटी तो जा रही है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही है। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। पुत्र ने पुलिस से पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!