Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर पर सात दिनों से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पंडित सौरभ शर्मा एवं पंडित राजीव शर्मा ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया उसके बाद सभी मोहल्ले वासियों ने गणपति बप्पा की मूर्ति को गाड़ी में बैठाकर कस्बे में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गुलाल की होली खेलते हुए कस्बे में भव्य यात्रा निकाली। उसके बाद पिथुपुरा रामगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजक सभासद महेंद्र पाल शर्मा और संगीता मौर्य मौर्य ने बताया कि पिछले सोमवार को गणेश चतुर्थी लोधी नगर चौराहे लंगड़े बाबा की मणि पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। उसके बाद सात दिनों तक पंडित सौरभ शर्मा और पंडित राजीव शर्मा द्वारा सुबह शाम पूजा अर्चना की गई। सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया। इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रविवार दोपहर मंदिर से श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष करते हुए प्रतिमा को लेकर मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा निकली उसके बाद पिथुपुरा रामगंगा घाट पर विधि-विधान से अंतिम पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान गौरव मौर्य, दिनेश मौर्य, राहुल मौर्य, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अंशु मौर्य, कुनाल मौर्य, सोनू मौर्य, गगन मौर्य, धीरज शर्मा, प्रमोद, रीता सक्सेना, संगीता मौर्य, सुषमा सक्सेना समेत सैकड़ों महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान चौकी इंचार्ज आदेश कुमार अपने टीम के साथ मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!