Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण गोपाल राज एवं उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन कराया।
सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, हलवा और लड्डू का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई कलाकारों ने राधा रानी एवं भगवान श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर मनमोहक गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान तमाम भक्तों एवं महिलाओं ने राधा रानी जन्म महोत्सव के मौके पर नृत्य कर डांस किया। इस दौरान पूरा मंदिर राधा मय हो गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला, नरेंद्र पाल गंगवार, दीपमाला पांडे,नितेश पांडे, पूजा गंगवार, देवेंद्र गंगवार, संगीता द्विवेदी, राजीव सिंह एवं मिनी वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राधा अष्टमी के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन जनपद बरेली के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल राज, दीपमाला पांडे, नितेश पांडे एवं सुनील पांडे एवं अन्य परिजनों के सहयोग से किया गया। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पत्रकार डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पत्रकार खेमपाल गंगवार, पत्रकार राजकुमार,् कश्यप, पंडित प्रवन पांडे, आदि कस्बे एवं बरेली के सम्मानित गणमान्य लोग कार्यक्रम में लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!