Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन


बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला माखन चोरी का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से दिखाया कि बाल कृष्ण अपने सखाओं के साथ गोकुल की गलियों में खेलते और गोपियों के घर से माखन चुराकर सखाओं को खिलाते थे। उनकी शरारतों से परेशान गोपियां माता यशोदा से शिकायत करती थीं। यशोदा के समझाने पर कृष्ण अपनी भोली मुस्कान से सभी का मन मोह लेते थे। मंचन के दौरान भक्तिमय दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस बल और मेला कमेटी के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!