Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

  • जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM

पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार प्रातः 10 बजे जिला कोषागार पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रेस वार्ता की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने जनपद के विकास और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
कि आईजीआरएस, समाधान दिवस, तहसील दिवस और सामान्य जनसुनवाई में आने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान किया जाएगा, ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
जनपद पीलीभीत में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र के विकास पर विशेष बल दिया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाकर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रसून द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, नगर मजिस्ट्रेट प्यारेलाल, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह तथा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पवन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!