Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

  • ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण 
  • खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

पीलीभीत। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सतीश प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए नागरिकों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और संकल्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों व चिकित्सकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

खकरा में लगा आयुष चिकित्सा शिविर:
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला खकरा निकट खकरा चौकी में एक भव्य आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन सीडीओ द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी डॉ. नमन शर्मा व डॉ. अविनाश वर्मा के समन्वय में आयोजित इस शिविर में
स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया गया। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सकों डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. श्वेता साहू, डॉ. सविता एवं डॉ. रविंद्र कुमार की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां और परामर्श प्रदान किया। नोडल अधिकारी डॉ. नमन शर्मा ने बताया कि शिविर में लगभग 500 मरीजों का सफल स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अनुराधा, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा सहित आयुष विभाग के अनेक अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!