विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगा, नए वोट बनवाए

बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ग्रामीणों के नए वोट बनवाने के लिए पंजीकरण किया गया। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों के नामों में आवश्यक संशोधन भी कराया गया।
इस दौरान सभी केंद्रों पर बीएलओ और बीसलपुर के मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। कैंप में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।
