Latest Posts
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित


बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सौभाग्य सुधा, शिक्षक अतुल कुमार तिवारी एवं छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रधानाचार्या ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। शिक्षक अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि पटेल ने सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय कराकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!