पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए पर्व की खुशियों में सहभागिता की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
