Latest Posts
   
home 

रेलवे के विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्यों में पीला ईंट सहित घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा ठेकेदार

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत ।रेलवे द्वारा नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से घटिया सामग्री से निर्माण करवाए जा रहे है, जिससे रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है।
बता दें, जिले में बीसलपुर-शाहजहांपुर बड़ी रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है वही गांव पिपरा के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर(1-C) पर बेहद घटिया सामग्री का उपयोग करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खुलेआम घटिया सामग्री का उपयोग विभागीय अधिकारियों की शह पर ठेकेदार द्वार हो रहा है। दोयम ईट की जगह पीला ईंट रेलवे विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से उपयोग करा रहे हैं।

रेलवे के इस कार्य को ठेकेदार मोहित अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है जिनके मुंशी से जानकारी की गई तो पता चला कि अब्बल ईंट नहीं मिल रही इसलिए पीला ईंट लगवा रहे हैं।

वहीं जब रेलवे के आईडब्लू अधिकारी से बात की गई, तो उनका कहना था कि दोयम ईंट का भुगतान रेलवे की ओर से ठेकेदार को किया जाता है फिलहाल उनके संज्ञान में पीला ईंट इस्तेमाल की जानकारी नही है दो दिन पहले ही उन्होंने जाकर देखा था सब कुछ ठीक था। अब सवाल ये उठता है जब अधिकारी महोदय ने दो दिन पूर्व निर्माण कार्य और उसकी सामग्री देखी थी तो उनको सामग्री और निर्माण कार्य की गुणवत्ता क्यों दिखाई नही दी। जबकि घटिया सामग्री का खुलकर ठेकेदार द्वारा प्रयोग किया जा रहा है।जाहिर है तू डाल डाल मैं पात पात।
इस तरह की कार्यप्रणाली सरकार के कार्यों को असफल करने के लिये पर्याप्त है।अब देखना ये है कि सरकारी कार्यों को असफल बनाने का जिम्मदार कौन होगा रेलवे विभाग या ठेकेदार।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!