Latest Posts
   
home 

सूर्या चैरिटेबल एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वुजुर्गों को किया गया सम्मानित।

पीलीभीत। परिवार रूपी बगिया को संवारने वाले वर्द्धों को ताउम्र उचित सम्मान मिले, यह हर किसी की जिम्मेवारी होनी चाहिए। बुजुर्गों के सम्मान में हर साल एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है।

सूर्या चैरिटेबल एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील स्थित वृद्ध आश्रम में 1 अक्टूबर को कोविड19 के नियमो को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समस्त वृद्धजनों को वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला प्रचारक डॉ सत्यप्रकाश, वार्डन सोनी,कार्यकर्ता सुनील कुमार, राजेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में इसको लेकर जागरुकता फैलाने के लिए 14 दिसम्बर 1990 को यह निर्णय लिया कि हर साल एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाकर हम बुजुर्गों को उनका सही स्थान दिलाने की कोशिश करेंगे। 1 अक्तूबर, 1991 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया, जिसके बाद से इसे हर साल इसी दिन मनाया जाता है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!