Latest Posts
   
home 

सपा नेता एवं पूर्व एम एल सी मुलायम सिंह यादव का 90 वर्ष की उम्र में निधन

@express views desk


साल 2020 आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए बुरा साबित हो रहा है. कई राजनेताओं ने कोरोना काल में दुनिया को अलविदा कह दिया. अब एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के औरेय्या से आई है. जहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व एएमएलसी मुलायम सिंह यादव का 90 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि, मुलायम सिंह यादव काफी लंबे वक्त से बीमार थे और उनके निधन की खबर सुन पार्टी में मातम छा गया.

रविवार को हुआ अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार औरैया जिला में उनके गांव में हुआ. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे.

महज 21 साल की उम्र में बने थे सरपंच
मुलायम सिंह यादव सिर्फ 21 साल की उम्र में पहली बार साल 1949 में सरपंच बने थे. 24 साल सरपंच रहने के बाद वो 15 सालों तक ब्लॉक प्रमुख रहे और फिर 20 सालों तक विधानमंडल सदस्य यानी एमएलसी.

सपा पार्टी के दिग्गज नेता ने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली. वह मूल रूप से कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले थे. पार्टी नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है. वहीं उनके गांव में लोगों का तांता लग गया हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंच गया. मालूम हो कि, मुलायम सिंह तीन बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए, इसके अलावा वो दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे. कहा जाता है कि, मुलायम सिंह यादव सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भी काफी करीबी रहे हैं.

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!