Latest Posts
home 

शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का निधन

@desk:शेयर मार्केट के बिग बुल के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 62 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उन्हें 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला ने महज 5 हजार रुपये से हजारों करोड़ की संपत्ति खड़ी कर दी थी.1985 में रखा था दलाल स्ट्रीट में कदम .राकेश झुनझुनवाला की इस सफल कहानी की शुरुआत महज पांच हजार रुपये से हुई थी. आज उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये के आसपास है.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!