Latest Posts
home 

राजू श्रीवास्तव के भाई काजू श्रीवास्तव की भी बिगड़ी हालात, दोनों भाई एक ही अस्पताल में हुए भर्ती

@desk:बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. कॉमेडियन को अभी तक होश नहीं आया है और दूसरी तरफ उनके छोटे भाई काजू श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ गई है. काजू श्रीवास्तव को भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां उनकी हालत गंभीर है. दोनों भाई एक ही हॉस्पिटल में एडमिट हैं और जिदंगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.

राजू के भाई काजू का दिल्ली के एम्स में सिर का ऑपरेशन होना था. राजू को जब हार्ट अटैक पड़ा तो उन्हे भी एम्स में भर्ती कराया गया यहां राजू के परिजन पहले से ही मौजूद थे. परिजनों के मुताबिक काजू श्रीवास्तव के कान समस्या हुई है. उनके कान में गांठ हो गई थी जिसकी वजह से वह कई बार बेहोश चुके थे. काजू का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था. जांच में पता चला कि काजू के ब्रेन में पानी चला गया था जिसका ऑपरेशन बुधवार को किया गया था. फैंस दोनों भाइयों के जल्द स्वस्थ होने की दुआं कर रहे हैं. काजू श्रीवास्तव भी कॉमेडियन रहे हैं उन्होंने भी अपने जोक्स और कॉमेडी शो से टीवी पर अच्छा-खासा नाम कमाया था.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!