नगर निगम मेयर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण का हुआ ऐलान

@desk:निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का सोमवार को ऐलान कर सूची जारी की गई है. सूची जारी होते ही जहां कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी तो कई दावेदारों की उम्मीदों को पंख लग गए. नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन पद का आरक्षण जारी किया गया है. नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने सभी नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष औऱ नगर पंचायत अध्यक्ष के रिजर्वेशन की लिस्ट जारी की है.
नगरपालिका परिषद अनुसूची








17 नगर निगम में दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी. महिला के लिए तीन औऱ बाकी के लिए आठ सीटें अनारक्षित की गई हैं. झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, मथुरा वृंदावन नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या नगर निगम महिला, सहारनपुर नगर निगम महिला, मुरादाबाद नगर निगम महिला, फिरोजाबाद नगर निगम अनारक्षित, गाजियाबाद नगर निगम अनारक्षित, लखनऊ नगर निगम अनारक्षित, कानपुर नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, वाराणसी नगर निगम, बरेली नगर निगम अनारक्षित और शाहजहांपुर नगर निगम अनारक्षित है .