Latest Posts
   
home 

UP में 6 IPS अफसरों का तबादला , अतुल शर्मा हुए पीलीभीत के नए पुलिस कप्तान

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने निकाय चुनाव से पहले बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. पीलीभीत और चित्रकूट के पुलिस कप्तान बदले गए हैं.पीलीभीत के एसपी दिनेश पी को गाजियाबाद का एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस बनाया गया हैं. उनकी जगह चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को पीलीभीत का नया कप्तान बनाया गया है.

Ips अतुल शर्मा (फ़ाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश सरकार ने जिन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं उनके नाम हैं- अतुल कुलहरि, जुगल किशोर, दिनेश कुमार पी, अतुल शर्मा, वृंदा शुक्ला और अष्टाभुजा प्रसाद सिंह. सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आकाश कुलहरि को डीआईजी फायर सर्विस से हटाकर प्रयागराज का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया है. जुगल किशोर को डीआईजी टेलीकॉम से डीआईजी फायर सर्विस बना दिया गया है, दिनेश कुमार पी जो पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक पद पर थे उनका तबादला कर गाजियाबाद का डीसीपी बना दिया गया है. चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात अतुल शर्मा का पीलीभीत एसपी के तौर पर तबादला हुआ है, वृंदा शुक्ला का गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त से चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है वहीं अष्टभुजा प्रसाद सिंह को यातायात निदेशालय से एसपी जीआरपी प्रयागराज बनाया दिया गया है.


Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!