Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। खनका पुल से शुरू हुई स्वागत यात्रा का छोटे-बड़े चौराहों और विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर समर्थकों ने नारेबाजी कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया।स्वागत यात्रा बीसलपुर पहुंची, जहां नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने भक्त प्रह्लाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से भक्ति और मार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने भक्ति छोड़ने के लिए कई यातनाएं दीं, लेकिन प्रह्लाद अपनी भक्ति पर अडिग रहे। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड बनाकर अधिकारियों और आम लोगों को प्रभावित करने व धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।पीलीभीत के संजय रॉयल पार्क निवासी अनूप कुमार, जो निजी सोशल मीडिया प्रभारी हैं, ने थाना बरखेड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम पौटाकलां निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. आरिफ ने गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में फर्जी लेटरहेड…

Read More
home उत्तरप्रदेश बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और यादगार रहा। मौका था विभाग के पहले बैच (2001) के छात्रों के रजत जयंती (सिल्वर जुबली) रीयूनियन का। दो दशक से अधिक का समय बीत जाने के बाद जब ये पुराने दोस्त अपने पुराने प्रांगण में लौटे, तो कैंपस फिर से पुरानी किलकारियों और यादों से गूंज उठा। समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने विभाग की प्रोफेसर वंदना शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश त्रिपाठी के साथ अपने पुराने क्लासरूम का दौरा किया। उन्होंने छात्र जीवन…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन रात्रि में रंगमंच पर भगवान श्री कृष्ण और मीराबाई के प्रेम की अलौकिक कथा का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस सुंदर लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लीला के माध्यम से यह दर्शाया गया कि कैसे मेड़ता की राजकुमारी मीराबाई ने चित्तौड़गढ़ के राजवंश में विवाह के बाद सांसारिक बंधनों और महलों के सभी सुखों को त्याग दिया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन श्री कृष्ण को अपना एकमात्र आराध्य और पति मानकर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार शाम को तेंदुए ने एक चरवाहे के सामने ही उसकी बकरी पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर गन्ने के खेतों में ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे गांव के ही मो. रफीक अपनी बकरियों को गांव की उत्तर दिशा में स्थित खेतों में चरा रहे थे। इसी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। सजे हुए वाहन पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान कर यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची। विसर्जन स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को नवाबगंज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार द्वारा किया गया। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से लगातार मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मुखिया जो बात कहते हैं, अगले ही दिन उसके विपरीत निर्णय सामने आ जाता है। राजेंद्र पाल गौतम ने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण गोपाल राज एवं उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन कराया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, हलवा और लड्डू का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई कलाकारों ने राधा रानी एवं भगवान श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर मनमोहक गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान तमाम भक्तों एवं महिलाओं ने राधा रानी जन्म…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर पर सात दिनों से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पंडित सौरभ शर्मा एवं पंडित राजीव शर्मा ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया उसके बाद सभी मोहल्ले वासियों ने गणपति बप्पा की मूर्ति को गाड़ी में बैठाकर कस्बे में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गुलाल की होली खेलते हुए कस्बे में भव्य यात्रा निकाली। उसके बाद पिथुपुरा रामगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजक…

Read More
error: Content is protected !!