माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला माखन चोरी का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से दिखाया कि बाल कृष्ण अपने सखाओं के साथ गोकुल की गलियों में खेलते और गोपियों के घर से माखन चुराकर सखाओं को खिलाते थे। उनकी शरारतों से परेशान गोपियां माता यशोदा से शिकायत करती थीं। यशोदा के समझाने पर कृष्ण अपनी भोली मुस्कान से सभी का मन मोह लेते थे। मंचन के दौरान भक्तिमय दृश्यों ने…
Read More