कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र से कांवड़ियों के जत्थे पूरी आस्था और उत्साह के साथ कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे इलाके का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। कस्बे के श्री सिद्ध बाबा देवस्थल (मड़ी) से पांचवीं कांवड़ यात्रा रविवार दोपहर 1 बजे आरंभ हुई। यात्रा शुरू होने से पहले महंत प्रवेश जोशी ने कांवड़ियों के साथ मिलकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। यह यात्रा जब पूरे कस्बे से होकर गुजरी, तो मार्ग…
Read More